Akshar Hindi Vyakran (Class 8)

  • Globe Akshar Hindi Vyakran
  • Calendar Last updated 05/Aug/2025

Course Description

भाषा हमारी अभिव्यक्ति का महत्वपूर्ण आधार है। अपनी बात को शब्दों में प्रभावशाली ढंग से व्यक्त करने का कौशल भाषा के समुचित ज्ञान से ही प्राप्त होता है। साथ ही आज की शिक्षा बाल–केंद्रित हो और बालक के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने वाली हो — इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए हिंदी की यह श्रृंखला पूर्णत: बच्चों की आयु और ग्रहणशीलता के अनुसार बनाई गई है। इस पुस्तक में दिए गए पाठों में कथा–कहानियों की विषयवस्तु में पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवन शैली, सतत विकास लक्ष्य एवं नैतिक मूल्यों जैसे विषयों (environmental conservation healthy lifestyle and values) पर भी बल दिया गया है। हिंदी भाषा के सभी कौशलों जैसे — सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना, समझना और चिंतन सभी इस पुस्तक में समानांतर रूप से दिए गए हैं।

पुस्तक की कुछ प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं–

➤ पुस्तक में सभी कहानियाँ, घटनाएँ, रोचकता स्थल, इत्यादि बच्चों के रुचि अनुरूप चुने गए हैं।
➤ पुस्तक बच्चों की बौधिक क्षमता तथा भाषा स्तर के अनुरूप तैयार की गई है।
➤ जगह–जगह पर कठिन शब्द, पर्यायवाची एवं विलोम शब्दों की सहायता से पाठ को बोधगम्य बनाया गया है।
➤ पाठ पर आधारित गतिविधियों में विविधता लाने का भरपूर प्रयास किया गया है।
➤ रचनात्मक गतिविधियों और खेल के माध्यम से विषयों के बारे में अतिरिक्त जानकारी दी गई है।
➤ प्रत्येक पाठ में व्याकरण से संबंधित नियम व अभ्यास दिए गए हैं।
➤ पुस्तक में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं कल्पनात्मक रूचियों को ध्यान रखते हुए विषयों का चयन किया गया है।
➤ पाठ्यक्रम रचना में हिंदी भाषा की विभिन्न शाखाओं के लिए पाठ की प्रस्तुति स्तर बनानी का समस्त प्रयास किया गया है।
➤ पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता के लिए एक एक सरलतम माध्यम को चित्र दिए होंगे, जो बच्चों में पर्यावरण के प्रति उत्सुकता व चेतना का संचार करेंगे।

Course Animations

Solutions

  • clock Course Duration

    10h 00m

This Course Includes

  • video 10h 00m Video Lectures